पश्चिम बंगाल में वक्फ बोर्ड के नाम पर हो रही हिंसा के विरोध में छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भाजपा नेताओं ने कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने और हिंसा पर रोक लगाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंगाल में आम नागरिकों, हिंदुओं और पुलिस कर्मियों की हत्याएं की जा रही हैं। उनका मानना है कि यह घटनाएं देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचा रही हैं। इसलिए वे राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग कर रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल सिंह राठौर समेत कई नेता मौजूद थे। कार्यक्रम संयोजक तापस शर्मा, वरिष्ठ नेता रज्जे अग्रवाल, सचिन जैन, मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी और जनपद अध्यक्ष शिवनाथ बघेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा कई पार्षद और स्थानीय कार्यकर्ता भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।


