पटना में आज यानी गुरुवार को महागठबंधन की बैठक होगी। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दोपहर 2 बजे से आरजेडी ऑफिस में मीटिंग शुरू होगी। इसमें घटक दल RJD, कांग्रेस, माले, भाकपा, माकपा और वीआईपी के नेता मौजूद रहेंगे। 2 दिन पहले दिल्ली में भी राजद-कांग्रेस की बैठक हुई थी। बिहार चुनाव के बाद इसे अहम माना जा रहा है। इस दौरान चुनावी रणनीतियों, सीट बंटवारा, CM फेस समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी भी शामिल हो सकते हैं। इन दोनों नेताओं पर विशेष नजर रहेगी। वहीं बैठक से पहले आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, ‘महागठबंधन पूरी तरह से एकजुट है। बिहार की चौदह करोड़ जनता ने तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री स्वीकार कर लिया है। इसमें किसी को कोई भ्रम या संदेह नहीं है। सी वोटर सर्वे में भी तेजस्वी यादव पहली पसंद बने हैं। 40 फीसदी से ज्यादा लोगों ने मुख्यमंत्री के तौर पर तेजस्वी को स्वीकार किया है।’ ‘तेजस्वी सीएम मैं डिप्टी सीएम बनूंगा’ बैठक से एक दिन पहले बुधवार को नालंदा में एक जनसभा में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा है कि, ‘इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी। छोटे भाई तेजस्वी CM बनेंगे, और मैं निषाद का बेटा डिप्टी CM।’ विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, ‘जब तक हमारे पास 2-3 दर्जन विधायक नहीं होंगे, तब तक हमारी पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती है। अगर हमारे पास इतने विधायक होंगे, तब जाकर हमारी सरकार बनेगी और मेरे छोटे भाई तेजस्वी यादव सीएम बनेंगे और मैं डिप्टी सीएम बनूंगा।’ मुकेश सहनी कह रहे हैं कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे और वो डिप्टी बनेंगे। इस सवाल पर आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि किसे बनाया जाएगा और किसे नहीं बनाया जाएगा, मीटिंग में शामिल सभी पार्टियों के नेता तय करेंगे। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में 2020 में भी चुनाव लड़ा गया और अब 2025 में भी लड़ेंगे। दिल्ली में तेजस्वी-राहुल की हुई थी बैठक इससे पहले मंगलवार(15 अप्रैल) को दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आरजेडी और कांग्रेस की मीटिंग हुई थी। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा था, ‘जो भी चीजें हैं, मिलकर बैठकर तय हो जाएंगी।’ CM फेस के सवाल पर उन्होंने कहा- ‘बातचीत से सब फाइनल होगा। आपलोग चिंता न करें।’ कितने सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कोई जवाब नहीं दिया था। उन्होंने दावा किया कि ‘इस बार बिहार में हमारी सरकार बनेगी यह तय है।’ बैठक में तेजस्वी राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल,राजद सांसद मनोज झा, संजय यादव, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरू शामिल हुए थे। बन सकती है को-ऑर्डिनेशन कमेटी दिल्ली में हुई बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि ’17 अप्रैल को बैठक में को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाई जाएगी। इसमें महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं को जगह दी जाएगी।’ 1. CM फेस को लेकर RJD-कांग्रेस में मतभेद मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर RJD और कांग्रेस के बीच असहमति सामने आई है। कांग्रेस का रुख है कि चुनाव के बाद ही इस पर फैसला होगा, जबकि RJD पहले ही तेजस्वी यादव को CM फेस घोषित कर चुकी है। कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू पहले भी कह चुके हैं कि सीट बंटवारे और CM फेस पर INDIA गठबंधन की बैठक में सामूहिक निर्णय लिया जाएगा। 11 अप्रैल को पटना में कन्हैया कुमार की रैली में पहुंचे कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी कहा कि चुनाव के बाद ही CM का चेहरा तय होगा। 2. सीट बंटवारे पर भी खींचतान महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर भी रस्साकशी जारी है। कांग्रेस 70 से कम सीटों पर समझौता करने के मूड में नहीं है, जबकि VIP प्रमुख मुकेश सहनी 60 सीटों की मांग कर चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने डिप्टी सीएम पद की भी दावेदारी पेश की है। एक महीने पहले बगहा में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सहनी ने कहा था कि VIP पार्टी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनने पर डिप्टी सीएम पद उसकी हिस्सेदारी में होगा। साथ ही पार्टी ने 50% सीटों पर अति-पिछड़ा और SC/ST उम्मीदवारों को टिकट देने की बात कही है। खड़गे का बिहार दौरा 19-20 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 19 और 20 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे। 19 अप्रैल को वे बक्सर और 20 अप्रैल को पटना में रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी 7 अप्रैल को बिहार दौरे पर आए थे। 2020 में RJD बनी सबसे बड़ी पार्टी 2015 में RJD-JDU, कांग्रेस ने मिलकर लड़ा था चुनाव 2015 में बिहार में महागठबंधन में आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। सीट शेयरिंग का फॉर्मूला यह था कि आरजेडी को 101, जेडीयू को 101 और कांग्रेस को 41 सीटें मिली थीं। महागठबंधन 178 सीटें हासिल करने में सफल रहा था। दूसरी तरफ एनडीए 58 सीटों पर सिकुड़ गया। आरजेडी ने 80 सीटों पर जीत का झंडा फहराया तो जेडीयू ने 71 पर और कांग्रेस ने 27 सीटों पर जीत हासिल की थी। ——————————————– इसे भी देखिए…. तेजस्वी बोले-अमित शाह नीतीश को सीएम फेस नहीं बताते:दिल्ली में राहुल-खड़गे के साथ 45 मिनट मीटिंग, निशांत का जवाब-पिता ही होंगे मुख्यमंत्री दिल्ली में आज यानी मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आरजेडी और कांग्रेस की मीटिंग हुई। यह मीटिंग लगभग 45 मिनट चली। बैठक के बाद खड़गे आवास के बाहर मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि, ‘जो भी चीजें हैं, मिलकर बैठकर तय हो जाएंगी।’ पूरी खबर पढ़ें।


