जालंधर में BJP ने लगाए ‘लापता सांसद’ के पोस्टर:जनता से किए वादों की याद दिलाई, नेता बोले- जीतने के बाद नहीं आए चन्नी

जालंधर में भाजपा नेताओं ने पूर्व सीएम और जालंधर से लोकसभा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को लापता बताते हुए शहर में पोस्टर लगाए हैं। ये पोस्टर गलियों और बाजारों में लगाए गए हैं। नेता ने कहा- पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव जीतने से पहले जालंधर की जनता से विकास को लेकर कई वादे किए थे। लेकिन चुनाव जीतने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी शहर में नहीं आते हैं। जिसके चलते लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि शहर के लोगों की समस्याएं किससे कहें। जिसके चलते यह काम किया जा रहा है। भाजपा नेता बोले- चन्नी चुनाव में किए वादे भी पूरे नहीं कर पाए जालंधर से भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व महासचिव युवा मोर्चा पंजाब नरिंदर पाल सिंह ढिल्लों ने कहा-2024 के लोकसभा चुनाव में जालंधर सीट से कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भारी बहुमत से जीते हैं। इस चुनाव के दौरान उन्होंने जालंधर की जनता से कई वादे किए थे। लेकिन वादे पूरे करना तो दूर, वह जालंधर की जनता को दिखाई भी नहीं दे रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *