कपूरथला में नदी में एक युवक का शव मिला है। घटना सुल्तानपुर लोधी में स्थित गांव राजेवाल के पास ब्यास दरिया की है। मृतक के चेहरे पर निशान पाए गए हैं। स्थानीय लोगों ने तैरते शव को देखा और तुरंत तलवंडी चौधरियां थाना पुलिस को सूचित किया। घटना की सुचना मिलने के बाद थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि SHO अर्जन सिंह ने करते हुए बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में 72 घंटे के लिए रखा गया है। जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है।


