8 साल की बच्ची पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, मौत:कोरिया में ड्राइविंग सीख रहा था युवक, बेकाबू होकर कुचला; मामा के घर आई थी मासूम

कोरिया जिले के बैकुंठपुर में ड्राइविंग सीख रहे एक युवक ने 8 साल की बच्ची को कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बुधवार रात प्रेमाबाग के बाबू कालोनी में हिमांशी अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी स्कॉर्पियो कार में ड्राइविंग सीख रहे आयुष पैकरा (23) ने उस पर कार चढ़ा दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मृतक बच्ची हिमांशी अपने मामा के घर आई हुई थी। घटना में अनियंत्रित कार ने एक घर की दीवार और गेट को भी तोड़ दिया। हादसे से जुड़े दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में शामिल स्कॉर्पियो वाहन (CG 16 CQ 2859) को जब्त कर लिया है। साथ ही सिटी कोतवाली पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। ये 2 आरोपी हिरासत में

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *