छत्तीसगढ़ पर्यटन निगम को मिला नया नेतृत्व:भाजपा प्रवक्ता नीलू शर्मा ने संभाला अध्यक्ष पद; कहा- विरासत को सुरक्षित और डिजिटल करना प्राथमिकता होगी

छत्तीसगढ़ पर्यटन निगम में नीलू शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। नीलू राजनांदगांव से भाजपा प्रवक्ता भी जिन्हें इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बुधवार को रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के बाद नीलू शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन मंडल के कार्यों को पूरे देश में पहचान दिलाई जाएगी। छत्तीसगढ़ की विरासत को सुरक्षित और डिजिटल करना उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम के बाद नीलू शर्मा ने पर्यटन निगम कार्यालय में जाकर कामकाज संभाला। इस दौरान टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप-मुख्यमंत्री अरुण साव मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कर्मकार मंडल के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह और अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी भी उपस्थित थे। कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम, केदार कश्यप, दयाल दास बघेल के साथ कई सांसद और विधायक भी समारोह में शामिल हुए। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक भी कार्यक्रम में पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *