नीमच में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने शनिवार को शौर्य दिवस के मौके पर शौर्य यात्रा निकाली गई। शनिवार दोपहर दशहरा मैदान के समीप स्थित टाउन हॉल से यात्रा निकाली गई। यह विजय टॉकीज चौराहा, भारत माता चोराहा, टैगोर मार्ग, कमल चौक, फव्वारा चौक, बारादरी, नया बाजार, घंटाघर, सराफा बाजार, तिलक मार्ग अल्कोलाइड फैक्ट्री, चौकन्ना बालाजी होते हुए गो धाम बालाजी पहुंची। समापन पर बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। सभी लोग गले में भगवा दुपट्टा, हाथ में धर्म ध्वजा व दंड लिए ट्रैक सूट पहन कर कदमताल करते चलते रहे। यात्रा के आगे चल रहे बैंड द्वारा ओजस्वी गीतों की धुन बजाई गई। वहीं, यात्रा पर जगह-जगह पर सामाजिक धार्मिक संगठनों के द्वारा पुष्प वर्षा की गई। गौरतलब है कि विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष दिसंबर महीने में शौर्य यात्रा निकाली जाती है। बाबरी विध्वंस के उपलक्ष में यात्रा निकल जाती है, जिसमें संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उत्साह के साथ शामिल होते हैं।


