पलाश रेसीडेंसी के सामने से 45 शेड हटाए:भोपाल के टीटी नगर में कार्रवाई; सड़क पर कीचड़ करने वालों पर जुर्माना

भोपाल के टीटी नगर इलाके में शनिवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। एमपी टूरिज्म के होटल पलाश रेसीडेंसी के सामने से करीब 45 शेड हटाए गए। यहां पर टू व्हीलर-फोर व्हीलर्स के गैरेज है। दुकानदारों ने सड़क तक कब्जा जमा लिया। जिससे जाम की स्थिति बनती थी। एसडीएम अर्चना रावत ने बताया कि कई बार तो एम्बुलेंस तक फंस जाती थी। इसलिए यह कार्रवाई की गई। एसडीएम रावत ने बताया, पलाश रेसीडेंसी के पास ही 3 से 4 सरकारी क्वार्टर में पानी और बिजली की सप्लाई बंद करने की कार्रवाई भी कर रहे हैं। इनमें अवैध तरीके से कब्जा है। संपदा विभाग को भी लेटर लिखेंगे। ताकि, कब्जा हट सके। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने आपत्ति ली, लेकिन अफसरों की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। एसडीएम रावत के अलावा एमआईसी मेंबर जगदीश यादव भी मौजूद रहे। मेले में जाने के लिए रास्ता भी नहीं मिलता
एसडीएम रावत ने बताया कि टीटी नगर ग्राउंड पर ही भोपाल उत्सव मेला लग रहा है। जहां हजारों लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन सड़क पर शेड बनने और अतिक्रमण होने की वजह से उन्हें आने-जाने में परेशानी होती है। कई बार तो एम्बुलेंस भी फंस चुकी हैं। इसलिए निगम और पुलिस की मदद से कार्रवाई की गई। व्हीकल वॉशिंग सेंटर पर भी जुर्माना किया गया है। यहां का पानी सड़क पर भर जाता है। जिससे कीचड़ हो रहा है। गाड़ियां भी हटवाई, जुर्माना किया
कार्रवाई के दौरान गैरेज की उन गाड़ियों को हटाया गया, जो सड़क पर ही खड़ी होकर ट्रैफिक को जाम कर रही थी। वहीं, गैरेज संचालकों पर जुर्माना भी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *