राजपूत क्षत्रिय महासभा का 61वां महाधिवेशन:मेधावी छात्रों का सम्मान, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रहे मौजूद

भिलाई में राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह का 61वां महाधिवेशन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप ज्योति कलश की स्थापना और ध्वजारोहण से हुई। महासभा के अध्यक्ष ठाकुर बजरंग सिंह बैस ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में महासभा के केंद्रीय पदाधिकारियों का शाल, फूलमाला, प्रतीक चिन्ह और तलवार भेंट कर स्वागत किया गया। कोषाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह क्षत्रिय ने वर्ष 2024-25 का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। महासभा की केंद्रीय कार्यकारिणी और निर्णायक समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। महासचिव विष्णु सिंह बघेल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, छत्तीसगढ़ समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल थे। कार्यक्रम में 12वीं कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले ठाकुर गौरव सिंह को स्व. मनमोहन सिंह बघेल की स्मृति में शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए रायपुर दक्षिण और दुर्ग की उपसमितियों को स्व. शारदा राजपूत की स्मृति में सम्मानित किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रमुख आदर्श सिंह ठाकुर ने दी। कक्षा 10वीं और 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र को 5000 रुपये प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में विजयी हुए सदस्यों का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के खेलकूद और अन्य गतिविधियां अनवरत चलती रही। इसके बाद शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त बच्चों और सदस्यों का प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह से संयोजक, सहसंयोजक एवं उपसंयोजको के द्वारा सम्मानित किया गया। त्रिवार्षिक निर्वाचन में मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मतगणना हुई, जिसमें अध्यक्ष पद पर ठा. बजरंग सिंह बैस, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठा.नरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष ठा.पंकज सिंह भुवाल, कोषाध्यक्ष ठा.नीरज सिंह क्षत्रिय, महासचिव ठा.अशोक सिंह, उपसचिव ठा.घनश्याम सिंह चौहान, संगठन सचिव ठा.अजय सिंह, प्रचार सचिव ठा.जितेन्द्र सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष रश्मि सिंह, सचिव मधुबाला सिंह, युवा मंडल अध्यक्ष ठा.अनुराग सिंह और सचिव ठा.महेन्द्र सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। इसके बाद सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को महासभा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ठा.कृष्ण कुमार सिंह के द्वारा शपथ दिलाया गया और निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *