गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में जनसमस्या निवारण शिविर:62 आवेदन प्राप्त, 5 का मौके पर निराकरण; स्वास्थ्य विभाग ने लगाया हेल्थ कैंप

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम पंचायत कोटमीखुर्द में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। विधायक प्रणव कुमार मरपची, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा और कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में कुल 62 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5 का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया और आयुष्मान कार्ड वितरित किए। कृषि विभाग ने 4 किसानों को हैंड स्प्रेयर दिया और किसानों का पंजीयन किया। उद्यानिकी विभाग ने बीज और जैविक खाद का वितरण किया। महिला और बाल विकास विभाग ने 7 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और 5 शिशुवती महिलाओं के बच्चों का अन्नप्रशान कराया। परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाए। क्रेडा विभाग ने अक्षय ऊर्जा और सौर सुजला योजना की जानकारी दी। विद्युत विभाग ने पीएम सूर्य घर योजना और बिजली बिल हाफ योजना के बारे में बताया। वन विभाग ने तेंदूपत्ता संग्राहक, किसान वृक्ष मित्र योजना और वन अधिकार पत्र की जानकारी दी। शिक्षा विभाग ने निःशुल्क गणवेश और पाठ्यपुस्तक योजना की जानकारी साझा की। आदिवासी विकास विभाग ने आश्रम छात्रावास, भोजन सहाय योजना और वन अधिकार पट्टा के बारे में लोगों को अवगत कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *