इंदौर में 2 स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड:11वीं की छात्रा और गेम डिजाइनिंग की पढ़ाई करने वाले युवक ने दी जान

इंदौर में दो स्टूडेंट्स ने सुसाइड कर लिया। शनिवार को दोनों का एमवाय अस्पताल में पीएम हुआ। दोनों ही मामलों में सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। इसमें एक 11वीं की छात्रा है, जबकि दूसरा गेम डिजाइनिंग की पढ़ाई करने वाला थर्ड ईयर का छात्र है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला- स्कूल नहीं गई, बोली थी – वॉट्सऐप पर होमवर्क आ गया है आजाद नगर थाना क्षेत्र के इदरिश नगर में ये घटना हुई। आजाद नगर पुलिस के मुताबिक विधि (17) पिता अनिल सोलंकी ने अपने ही घर में शुक्रवार को सुसाइड कर लिया। छात्रा के मौसा सतीश बिल्लोर ने बताया कि शुक्रवार को विधि ने परिवार के लोगों को बताया कि वॉट्सऐप पर उसे स्कूल का होमवर्क आ गया है, तो वह स्कूल नहीं जाएगी। घर से ही पढ़ाई कर लेगी। माता-पिता अपने काम पर चले गए। घर में 10 साल का छोटा भाई था। इस बीच विधि ने घर में फांसी लगा ली। भाई ने देखा तो आसपास के लोगों को सूचना दी। जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम किया और शनिवार को उसका पीएम करवाया। मौसा का कहना है कि विधि को कोई परेशानी नहीं थी, न ही ऐसी कोई बात सामने आई है। आजाद नगर थाने की एएसआई सुखमणी भगत ने बताया कि सुसाइड के कारणों का पता नहीं चला है न ही कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरा मामला- फौजी के बेटे ने किया सुसाइड विजय नगर थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 74 की घटना है। विजय नगर पुलिस के मुताबिक भोपाल के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के रहने वाले ओम (20) पिता घनश्याम विश्वकर्मा ने स्कीम नंबर 74 के एक होस्टल के रुम में शुक्रवार को सुसाइड कर लिया। वह इंदौर में बीते कुछ सालों से रहकर कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। युवक थर्ड ईयर का स्टूडेंट था। शुक्रवार को उसने रुम का गेट नहीं खोला तो होस्टल वार्डन ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने गेट खोला और शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। शनिवार को उसका पीएम करवाया गया। पिता घनश्याम विश्वकर्मा ने बताया कि वे फौज में लांस नायक के पद पर है। 18 दिसंबर को ही उनकी बेटे से बात हुई थी। वीडियो कॉल पर भी वे बात करते थे। लेकिन ऐसी कोई परेशानी उसने नहीं बताई। विजय नगर थाने के जांच अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *