गुरुद्वारे के पास शराब का ठेका खोलने का विरोध:विरोध पर उतरे क्षेत्रवासी, बोले-ठेका खुला तो महिलाओं-बच्चे सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे

उदयपुर के कुम्हारों का भट्टा स्थित सिख कॉलोनी में गुरुवार को क्षेत्रवासी गुरुद्वारे के पास में शराब का ठेका खोले जाने पर विरोध में उतर आए। आसपास लोग एकत्रित हो गए और ‘दारू का ठेका नहीं चलेगा’ जैसे नारे लगाने लगे। लोगों ने कहा कि शराब ठेके के आसपास गुरुद्वारा और अन्य धार्मिक स्थल है। साथ ही इस रास्ते से बच्चों और महिलाओं का आना-जाना रहता है। ऐसे में अगर यहां ठेका खुलता है तो यह जगह महिलाओं-बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं होगी। इसलिए इस जगह ठेका नहीं खोला जाना चाहिए। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ठेका को यहां से शिफ्ट करने की मांग की। माहौल गर्माता देख प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश की। वहीं, क्षेत्रवासियों ने ठेका नहीं हटाए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। फिलहाल विरोध के चलते दुकानदार ने ठेका बंद कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *