लातेहार में वृद्ध की हत्या का खुलासा:जादू-टोना और जमीन विवाद में किया था मर्डर, 5 आरोपी भेजे गए जेल

झारखंड के लातेहार जिले में बरवाडीह थाना क्षेत्र के मुर्गीडीह में 13 अप्रैल को हुई वृद्ध बाल गोविंद सिंह की हत्या का मामला सुलझा लिया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खून लगा शर्ट भी बरामद बरवाडीह एसडीपीओ भरत राम ने बताया कि एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर बनाई गई एसआईटी ने पहले बलराम सिंह और लोकेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने हत्या कबूल कर ली। इसके बाद तीन अन्य आरोपी कामेश्वर राम, नेमा भुईयां और संजय सिंह को भी पकड़ा गया। सभी आरोपी अकराही, बरवाडीह के रहने वाले हैं। पुलिस ने मृतक का खून लगा शर्ट भी बरामद कर लिया है। हत्या का कारण जादू-टोना, ओझा-गुनी और जमीन विवाद बताया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *