छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। सुबह हाथी ट्रैकर का दल ने ग्रामीण की लाश देखी, तो मामले की सूचना विभाग के अधिकारियों को दी। जहां मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक बायसी का रहने वाला भगत राम राठिया (50) गुरुवार सुबह करीब 5 बजे घर से निकला और आमगांव बीट के 372 RF की ओर कहीं जा रहा था। तभी अचानक एक हाथी से उसका सामना हो गया। हाथी ने ग्रामीण को सूंड से उठाकर पटक-पटक कर मार डाला। सुबह हाथी ट्रैकर टीम ने देखी लाश सुबह जब हाथियों की निगरानी के लिए ट्रैकर टीम जंगल जा रही थी, तो उन्होंने ग्रामीण की लाश देखी और मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। बाद में हुई मृतक की शिनाख्त इससे तत्काल धरमजयगढ़ रेंजर और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे, लेकिन शुरू में उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी, लेकिन बाद में मृतक की शिनाख्त हुई। मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दी गई और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के उसे अस्पताल भेजवाया। 2 हाथी कर रहे विचरण धरमजयगढ़ रेंजर दयानंद सोनवानी ने बताया कि इस क्षेत्र में 2 हाथी विचरण कर रहे हैं। मृतक इतनी सुबह किस काम के लिए जंगल की ओर गया था। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह किस काम के लिए जंगल की ओर गया था। सुबह हाथी ट्रेकरों ने ग्रामीण की लाश देखी। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।


