इंदौर में दो दिनी आवास मेला शुरू:प्लॉट, फ्लैट खरीदने के लिए 2 हजार से ज्यादा जरूरतमंद लोग पहुंचे

जिला प्रशासन ने आवासहीनों के 21 दिसंबर से लाल बाग परिसर में दो दिनी आवास मेले की शुरुआत की गई है। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न आय वर्ग के नागरिकों को प्लॉट, फ्लैट खरीदने का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। मेले में इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में डेवलप की जा रही करीब डेढ़ सौ कॉलोनियों में EWS-LIG के लिए रिजर्व 6 हजार से ज्यादा प्लॉट और फ्लैट बेचे जाएंगे। शनिवार दोपहर 3 बजे करीब ढाई हजार से ज्यादा लोग अपने घर का सपना पूरा करने के लिए और यहां लगे स्टॉलों पर पूछताछ शुरू की। इनमें बैंकों और फाइनेंस कंपनियों के भी करीब 20 स्टॉल लगे हैं। मेले में पात्र लोगों को सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। ये दस्तावेज हैं जरूरी अमित सिंह तोमर परिवार के साथ मेले में आए। वे काफी समय से प्लॉ​​​​​​ट के लिए प्रयास कर रहे थे। उन्होंने मॉर्डन सिटी इंदौर-उज्जैन रोड पर प्लॉट पसंद किया। मेले में ढाई घंटे तक उन्होंने सारी प्रक्रिया पूरी की। अब जल्द ही वे मुहूर्त देखकर पूजन करेंगे। ऐसे ही दिलीप कुपिया, सतनाम आदि ने मार्केट रेट से काफी किफायती कीमतों पर प्लॉट फाइनल किए हैं। गजानन ने बताया यहां एक कॉसमॉस कॉलोनी में उन्होंने 5.50 लाख में फ्लैट खरीदा है। मुकेश कौशल ने भी परिवार का सपना पूरा किया। 7 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन संयुक्त कलेक्टर प्रदीप सोनी ने बताया कि जरूरतमंद लोगों के खुद के घर का सपना पूरा हो इस उद्देश्य से मेला आयोजित किया गया है। इसमें इंदौर के ग्रामीण क्षेत्रों के जो वैध कॉलोनाइजर हैं, डेवलपर्स हैं उनको भी प्लेटफॉर्म देने की मंशा है ताकि दोनों में समन्वय हो। सुबह 9 बजे से 3 बजे तक ढाई हजार लोग मेले में विजिट कर चुके हैं। इसी तरह शुक्रवार से अब तक 7 हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। कई लोगों ने प्लॉट, फ्लैट्स फाइनल किए हैं। टोकन मनी देकर बुकिंग की सुविधा कई लोगों ने टोकन मनी देकर प्लॉट और फ्लैट की बुकिंग की। इसमें 3 लाख और 6 लाख तक की दो कैटेगरी हैं। बैंकों ने भी स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉलों पर लोन, सब्सिडी, डिस्काउंट हैं। करीब 200 कॉलोनियाें में 6 हजार प्लॉट हैं, जिन्हें प्रशासन ने अनुमति दी गई है। इनमें से 65 को रेरा प्रोजेक्ट की अनुमति दी जबकि बाकी कॉलोनियों को दो दिनों में रेरा से अनुमति मिल जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *