तहसीलदार के खिलाफ लामबंद हुए डंपर मालिक:एडीएम को ज्ञापन सौंपा; तहसीलदार को बर्खास्त करने की मांग की

बैतूल। डंफर मालिकों और तहसीलदार बैतूल के बीच कल शुक्रवार हुए विवाद के बाद शनिवार को लामबंद हुए डंपर व रेत सप्लायर संघ ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर तहसीलदार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा है। वे तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने तहसीलदार पर कई आरोप लगाए हैं। डंपर यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार दीवान के साथ दो दर्जन से ज्यादा डंपर मालिक और रेत, गिट्टी सप्लायर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने इस दौरान एडीएम राजीव रंजन श्रीवास्तव को एक ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में लगाए मारपीट के आरोप संघ ने अपने ज्ञापन में कई गंभीर आरोप लगाए है। बताया कि तहसीलदार द्वारा डंपर मालिक और ड्राइवर को अपशब्द , जाति सूचक गालियां दी। आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र के तहसीलदार द्वारा दायित्वों का गलत उपयोग करते हुए अनुचित कार्य किए जा रहे हैं। तहसीलदार ने रॉयल्टी चेक करने के बाद भी वाहन चालक से जबरदस्ती चाबी छीन ली। इतना ही नहीं, वाहन चालक और वाहन मालिक के साथ मारपीट की घटना भी की गई। यह घटना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि प्रशासनिक पद पर आसीन व्यक्ति की मर्यादा के विरुद्ध है। संघ में मांग की है कि तहसीलदार को उनके पद से तुरंत बर्खास्त किया जाए व उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। विवाद का वीडियो आया था सामने एक शिविर में जाते समय शुक्रवार को तहसीलदार और राजस्व अमले ने नवेगांव के पास गिट्टी से भरे दो डंपर रोककर जांच की थी। बीती रात तहसीलदार ने बताया था कि डंपर में भरे खनिज की मौके पर कोई रॉयल्टी नहीं थी। थोड़ी देर बाद वहां पहुंचे डंपर मालिकों ने राजस्व अमले के साथ अभद्रता की थी। वे वहां से डंपर चालकों को भी जबरदस्ती ले गए थे। इस मामले में तहसीलदार के पत्र पर बैतूल बाजार पुलिस ने दो डंपर मालिकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *