चित्तौड़गढ़ में डेढ़ किलो अफीम के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार:बाइक पर ले जा रहे थे, नाकाबंदी में धर दबोचा

चित्तौड़गढ़ जिले की साडास थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार पति-पत्नी को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 1 किलो 551 ग्राम अफीम बरामद की है। यह दंपती मध्यप्रदेश के नीमच जिले का रहने वाले है और बाइक से अफीम लेकर जा रहे थे। नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए
साडास थानाधिकारी आजाद पटेल और उनकी टीम जागण माताजी मंदिर के पास जवासिया इलाके में नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान एक बाइक तेज रफ्तार में आती दिखी, जिस पर एक महिला और पुरुष सवार थे। पुलिस को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगी, इसलिए उन्हें रोका गया और पूछताछ की गई।
जब पुलिस ने उनके बैग की तलाशी ली, तो उसमें एक पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में काले रंग का चिपचिपा पदार्थ मिला। जांच करने पर वह अवैध अफीम निकली, जिसका वजन 1 किलो 551 ग्राम था। बाइक और अफीम जब्त, NDPS एक्ट में मामला दर्ज
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी भूरा बंजारा (52) और प्रेमबाई बंजारा (50) पति-पत्नी है। दोनों मालाहेड़ा गांव, थाना मनासा, जिला नीमच (मध्यप्रदेश) के रहने वाले हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से अफीम के साथ उनकी बाइक भी जब्त कर ली है। इनके खिलाफ साडास थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। एसपी बोले- नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा
इस कार्रवाई में थानाधिकारी आजाद पटेल के साथ हेड कॉन्स्टेबल कैलाशचंद्र, कॉन्स्टेबल बाबूलाल, लक्ष्मण, मुकेश, रामलाल, महेश और महिला कॉन्स्टेबल नीरज शामिल रहे। यह पूरी कार्रवाई एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन और डीएसपी प्रभुलाल कुमावत की देखरेख में हुई।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *