झारखंड राज्य क्रिकेट संघ की अंतर जिला महिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने जमशेदपुर को 77 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने 40 ओवर में 160 रन बनाए चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में पश्चिमी सिंहभूम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 40 ओवर में 160 रन बनाए। रश्मि गुड़िया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 रन बनाए। उन्होंने 9 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान प्रियंका सवैयाँ ने 5 चौकों की मदद से 48 रन की पारी खेली। जमशेदपुर की गेंदबाजी में पल्वजीत कौर ने 4 विकेट लिए। सिमरन निशा मंसूरी को 3 और पल्विका राठौड़ को 2 विकेट मिले। अनामिका कुमारी ने 19 रन देकर 4 विकेट झटके इधर, लक्ष्य का पीछा करते हुए जमशेदपुर की टीम 39 ओवर में सिर्फ 83 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से कुमारी सविता ने सर्वाधिक 26 और पल्विका राठौड़ ने 10 रन बनाए। पश्चिमी सिंहभूम की अनामिका कुमारी ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 19 रन देकर 4 विकेट झटके। सीता सिंकु ने 2 विकेट लिए। इसरानी सोरेन, चाँदमुनि पुरती, प्रियंका सवैयां और अंजलि दास को 1-1 विकेट मिला। अनामिका कुमारी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें 5 हजार रुपए का नकद पुरस्कार मिला। पश्चिमी सिंहभूम की टीम का फाइनल मुकाबला 19 अप्रैल को रांची से होगा। जिला क्रिकेट संघ के महासचिव ने टीम को फाइनल में पहुंचने पर 5 हजार रुपए देने की घोषणा की है।


