फर्जी नंबर प्लेट लगी कार पकड़ी:अवैध हथियार बरामद, फरार आरोपियों की तलाश जारी

राजीव गांधी थाने में दो लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को प्रताप नगर निवासी दुष्यंत सिंह ने शिकायत दी थी कि उसकी कार का नंबर कोई दूसरा व्यक्ति इस्तेमाल कर रहा है। इस पर पुलिस ने अरिहंत आंचल सोसाइटी में दबिश दी। पुलिस ने सोसाइटी की तलाशी ली तो पार्किंग में एक इनोवा क्रिस्टा खड़ी मिली। जिस पर दुष्यंत सिंह की कार की नंबर प्लेट लगी हुई मिली। कार के बारे पूछताछ करने पर पता चला कि इसका इस्तेमाल भजनलाल पुत्र मंगलाराम, प्रेमराज पुत्र बीरबलराम और सीता देवी पत्नी बीरबलराम द्वारा किया जाता है। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें ड्राइवर सीट के पास एक गन 12 बोर, वाहन नम्बर आरजे 6 यूबी 9765 और आरजे 36 यूए 4578 नम्बर की दो नम्बर प्लेट मिली। डैश बोर्ड को खोलकर चैक किया गया तो उसमें एक देसी पिस्टल व उसके पास दो जिंदा राउण्ड लोड एक मैगजीन मिली। इसके अलावा दो गत्ते के खोखे मिले। एक खोखे में 10 कारतूस और दूसरे में खोखे में 4 कारतूस 12 बोर पम्प एक्शन गन के मिले। गाड़ी में मिले हथियारों लाईसेंस नही मिला। इसके साथ ही साथ ही आरोपियों द्वारा वाहन में अलग-अलग नम्बरो की नम्बर प्लेटें भी मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों अभियुक्त फिलहाल फरार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *