कदमा-सोनारी लिंक रोड पर खड़ी कार में टक्कर:बच्ची को पानी पिलाते समय पिता की कार में युवक ने मारी टक्कर, हुई मारपीट

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में एक पिता की कार में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना कदमा-सोनारी लिंक रोड की है। सौमित्र सरकार अपनी बेटी को स्कूल से लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में बेटी को पानी पीना था। उन्होंने सड़क किनारे कार रोककर बेटी को पानी पिला रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार में एक युवक और युवती सवार थे। टक्कर के बाद दोनों कार सवारों में हाथापाई और मारपीट हो गई। सौमित्र ने तुरंत कदमा थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से सौमित्र की बेटी काफी डरी हुई है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *