मैनपाट में पत्नी की हत्या का अरोपी युवक गिरफ्तार:चरित्र पर शंका को लेकर पत्नी का गला काटा, रात को मोहल्ले में सोया था आरोपी

सरगुजा जिले के मैनपाट में अफेयर के शक में विवाद के बाद पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। अब पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नर्मदापुर के खालपारा में खेल साय माझी (35) का बुधवार दोपहर अपनी पत्नी मुडई माझी (33) से विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों नशे की हालत में थे। विवाद बढ़ने पर खेल साय ने टांगी से मुडई माझी का गला काट दिया। बच्चे घर पहुंचे तो खुलासा हुआ मुडई माझी के तीनों बच्चे दोपहर में रिश्तेदारों के घर गए थे। एक बच्चा शाम करीब पांच बजे घर पहुंचा तो घर के बरामदे में मुडई का शव पड़ा था। चारों ओर खून फैला हुआ था। मां का शव देखकर बच्चा रोने लगा तो आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली। सूचना शाम को पुलिस को मिली। मोहल्ले में ही सोया था आरोपी पुलिस ने गुरुवार को मुड़ई माझी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना के बाद फरार आरोपी खेल साय खालपारा मोहल्ले में ही एक घर में रात को सोया था। गुरुवार सुबह पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी भरतलाल साहू ने बताया कि, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि चरित्र शंका को लेकर विवाद बढ़ने से आक्रोशित होकर उसने पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल धारदार टांगी जब्त किया है। जिसमें खून लगा मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बेसहारा हुए बच्चे इनके 3 बच्चों में बेटी करीब 14 साल की है और दो बेटे करीब 11 और 9 साल के हैं। आरोपी खेल साय माझी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसके चचेरे भाई भी नर्मदापुर में रहते हैं। मां की हत्या और पिता के गिरफ्तार होने से तीनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। फिलहाल, बच्चों को रिश्तेदारों ने अपने पास रखा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *