छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में गेमन पुल के पास स्थित युवान एवी वर्ल्ड इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गुरुवार को इस हादसे में रेड मोटर कंपनी की तीन इलेक्ट्रिक बाइक पूरी तरह जल गईं। शोरूम में लगे एयर कंडीशनर, सीलिंग और कार्यालय में रखा अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में लगभग 4 से 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की भी भारी भीड़ जमा हो गई। आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आपको बता दें कि 3 महीने पहले जांजगीर चांपा में चलती स्कूटी में भीषण आग लग गई थी। घटना हसदेव नहर के पास की है, जहां स्कूटी पर सवार दो युवकों की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई। गाड़ी में सवार दो युवकों ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। युवकों ने रास्ते में अचानक स्कूटी से धुआं निकलता देखा। तत्काल स्कूटी रोकी और उससे दूर हट गए। पढ़ें पूरी खबर…


