17 जिलों को आज भी झुलसाएगी लू, 4 में रेड-अलर्ट:जैसलमेर में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही, पारा 46 के पार; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में भी भीषण गर्मी और लू का दौर जारी है। मौसम केंद्र जयपुर ने 17 अप्रैल के लिए भी जयपुर, जोधपुर सहित 17 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। इनमें से 4 जिलों के लिए रेड अलर्ट है। इससे पहले बुधवार को जैसलमेर में दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो जिले का पिछले 6 साल में अप्रैल का सर्वाधिक तापमान रहा। ये जिले के औसत टेम्प्रेचर से करीब 7 डिग्री ज्यादा था। वहीं, फलोदी, बीकानेर और गंगानगर में भी पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। जयपुर में बढ़ी गर्मी, पारा 39 पर पहुंचा राजधानी जयपुर में बुधवार को गर्मी और बढ़ गई। यहां सुबह से आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। दिन में गर्म हवा चली और पारा कल के मुकाबले एक डिग्री बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जयपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अलवर में भी तापमान 1.7 डिग्री बढ़कर 39.2 पर पहुंच गया। 17 जिलों में आज लू की चेतावनी मौसम विभाग ने गुरुवार को जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, नागौर, जालोर और चित्तौड़गढ़ में भी लू झुलसाती रहेगी। यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र के अनुसार पाली, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़,अजमेर, जयपुर, सीकर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़ और झुंझुनूं के लिए येलो अलर्ट रहेगा। अब जानिए, कल से किस जिले के लिए क्या है अलर्ट…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *