धान खरीदी केंद्र में घुसा 22 हाथियों का झुंड:कोरबा में कर्मचारियों ने भाग कर बचाई जान; कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने खदेड़ा

कोरबा जिले के ग्राम रामपुर स्थित नवापारा धान खरीदी केंद्र में 22 हाथियों का दल घुस गया। रात 11 बजे केंद्र आ धमके हाथियों को देखकर कर्मचारी दहशत में आ गए। कर्मचारी और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को खदेड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि जानकारी होने के बावजूद भी वन विभाग की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे वे काफी आक्रोशित है। स्थानीय लोगों की माने तो काफी समय से हाथी कभी धान मंडी तो कभी गांव की तरफ विचरण करता रहा। वे रात भर जागने को मजबूर हो गए हैं। हाथी फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं वन विभाग का कहना है कि उनकी टीम हाथियों पर नजर रखी हुई है और आसपास गांवों में मुनादी कराई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *