अवैध रेत परिवहन करते ट्रेक्ट ट्राली करने वाले आरोपीयो के विरूद्ध कार्यवाही
वेंकटनगर। आज दिनांक 21 दिसम्बर 24 को मुखविर से सूचना मिली की एक महेन्द्रा भूमिपुत्र लाल रंग का ट्रेक्टर ट्राली कूटी घाट वेंकटनगर की तिपान नदी से ड्राईवर रेत चोरी कर वेंकटनगर बाजार में डालेगा। मुखविर की सूचना पर मुखविर के बताये स्थान पर वेंकटनगर बाजार में पुलिस पहुच कर एक लाल रंग का महेन्द्रा भूमि पुत्र ट्रेक्टर जिसका रजि0 नं. एमपी 65 एए 4486 में ट्राली में रेत लोड मिली ड्राईवर से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम रोहित सिंह गोंड़ पिता दादूराम गोड़ उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम टिकराटोला सिंहपुर चैकी वेंकटनगर थाना जैतहरी जिला अनूपपुर (म.प्र.) का होना बताया ड्राईवर धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस देकर ट्रेक्टर ट्राली कागजात एंव ड्राईविंग लायसेंस तथा ट्राली में लोड रेत संबंधी टीपी पेश करने हेतु कहा गया जो बताया मेरे पास कोई कागजात नही है। जिसका मौके पर मेमोरेण्डम लेख किया गया जो बताया मालिक लेखराम प्रजापति निवासी लाईनपार वेंकटनगर का ट्रेक्टर है मालिक के कहने पर तिपान नही रेत चोरी कर लोड कराकर ला रहा था। मेमोरण्डम के आधार पर वाहन मालिक लेखराम प्रजापति निवासी लाईनपार वेंकटनगर को आरोपी बनाया गया है। इसके बाद मौके पर उपस्थित साक्षीयो के समक्ष एक लाल रंग का महेन्द्रा भूमि पुत्र ट्रेक्टर जिसका रजि0 नं. एमपी 65 एए 4486 में ट्राली में अवैध रेत 03 घन मीटर कीमती कुल लगभग सम्पूर्ण मशरूका 605000 रूपया का मौके पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया। चालक ड्राईवर रोहित सिंह गोड़ एँव वाहन मालिक लेखराम प्रजापति के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान अति पुलिस अधीक्षक महोदय इसरार मंसूरी एंवएसडीओ(पी.) महोदय अनूपपुर के दिशा निर्देश पर अवैध रेत चोरी पर कार्यवाही की गई है उपरोक्त कार्यवाही में सउनि अरविन्द राय सउनि. सुरेश कुमार अहिरवार आर. 288 विजय टाटू आर.281 सोनू परते का सराहनिये कार्य रहा है।


