तेज गर्मी को देखते हुए मनरेगा का समय बदला है। इसको लेकर जिला कलेक्टर ने एक आदेश जारी किया है। इसके तहत अब सुबह 6 बजे से दोपहर एक बजे तक मनरेगा श्रमिक काम करेंगे। ये आदेश 15 जुलाई तक या मानसून आने तक जारी रहेगा। महात्मा गांधी नरेगा अधिनियम 2005 ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग जयपुर के विभागीय निर्देशों की पालना में जिले के बदलते हुए मौसम को ध्यान में रखते हुए जिले एवं पंचायत समिति रायपुर, पंचायत समिति जैतारण में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्यों का समय जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने आदेश जारी कर मनरेगा कार्या का समय अब सुबह 6 बजे से दोपहर एक बजे तक (विश्राम काल रहित) निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से 15 जुलाई तक अथवा मानसून आने तक प्रभावी रहेगी। उन्होंने बताया कि यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टररोल में अंकित टास्क प्रपत्र में इन्द्राज करवाने के उपरान्त एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर के उपरान्त कार्य स्थल छोड़ सकता है।


