रांची में स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी:तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल, कोडरमा से पिकनिक मनाने जा रहे थे सभी

कोडरमा के एक निजी स्कूल के बच्चों से भरी बस रांची के सिकिदिरी घाटी में पलट गई। हादसे में बस सवार सभी बच्चे और शिक्षकों को चोटें आई हैं। वहीं, तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी रांची के हुंडरू फॉल में पिकनिक मनाने जा रहे थे और इसी बीच यह हादसा हुआ। बस सिकिदिरी घाटी स्थित डॉक्टर मोड़ के पास तीखे मोड़ के पास असंतुलित होकर पलट गई। इसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। बस पलटने की सूचना मिलते ही हुंडरू जलप्रताप पर तैनात झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस प्रबंधन को इसकी सूचना दी। बाइक सवार को बचाने में बस अनियंत्रित हुई स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को अस्पताल भेजा गया। इधर, विद्यालय के निदेशक अर्जुन कुमार ने बताया कि उनके विद्यालय की बस शैक्षणिक टूर के लिए बच्चों को लेकर रांची के हुंडरू फॉल जा रही थी। तभी सिकिदरी घाटी के एक मोड़ के पास अचानक एक बाइक सवार बस के सामने आ गया। उसे बचाने में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी छात्रा क्लास 6 से 10 के बीच उन्होंने बताया कि बस में करीब 60 बच्चे और 15 शिक्षक बैठे हुए थे। हादसे में सभी को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। जबकि 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सभी बच्चे क्लास 6 से 10 में पढ़ाई करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे करौंजिया (चंदवारा) के ही रहने वाले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *