भीलवाड़ा में गुरुवार को हरि शेवा उदासीन आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम ने कहा कि प्रदेश में पशु मेलों के नाम पर गौ–तस्करी हो रही है। इस पर रोक लगनी चाहिए। गौ भक्तों ने संतों के साथ जिला कलेक्टर को राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया- प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर लग रहे पशु मेले के नाम पर गौ–तस्करी हो रही है। तस्कर पशु मेले के नाम पर गोवंश के तस्करी कर उन्हें बूचड़खाने भेजते हैं। तस्करी के दौरान गोवंश को ट्रकों में ठूंस ठूंस कर भरकर उनका मुंह,पैर बांधकर ले जाते हैं, जिससे चारे, पानी और हवा के अभाव में रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो जाती है। तस्कर फर्जी बिल्टियां बनकर गोवंश की तस्करी कर रहे हैं। जिस पर रोक लगाई जानी अत्यंत आवश्यक है। गौ तस्करी पर कठोर कार्रवाई हो साधु समाज और आमजन तस्करी रोकने के भरसक प्रयास अपने स्तर पर करते है परंतु प्रशासन और पुलिस के सहयोग के बिना यह मुमकिन नहीं है। गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सरकार को गौ तस्करी पर कठोर कार्यवाही करनी चाहिए। हाल ही में 13 अप्रैल को नागौर मेले से 72 ट्रकों में भरकर जा रहे थे,नंदियों पर भी अत्याचार किया जा रहा है। इनकी रही मौजूदगी इस दौरान संत मयाराम, गोपालदास महाराज, लाल महाराज (आनंद कृष्ण गोशाला), संत संतदास महाराज, बलराम महाराज, संत गोविंद राम सहित आदि कई संत–महंत व बड़ी संख्या में गोभक्त उपस्थित रहे।


