कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के सामने किया प्रदर्शन:ईडी की कार्रवाई को बताया राजनीतिक प्रतिशोध, प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया

चूरू में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और ईडी के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष इंद्राज खीचड़ ने कहा कि मोदी सरकार ने मनमाने तरीके से नेशनल हेराल्ड की संपत्ति जब्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ बिना कानूनी प्रक्रिया के चार्जशीट दाखिल की गई है। खीचड़ ने कहा कि केंद्र सरकार राजनीतिक द्वेष के कारण अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रही है। विपक्ष की आवाज दबाने के लिए यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस इस तरह की कार्रवाई को स्वीकार नहीं करेगी। कार्यकर्ता सड़क से लेकर संसद तक लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे। प्रदर्शन में सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *