हरियाणा में गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में बंगाली एयर होस्टेस के यौन उत्पीड़न के मामले में बुधवार को पुलिस जांच करने पहुंची। पुलिस टीम ने CCTV फुटेज को चेक किया। इस दौरान कुछ फुटेज को कब्जे में लिया। इसके साथ ड्यूटी पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ से पूछताछ की गई। पुलिस ने 8 से 10 स्टाफ मेंबर्स से जानकारी जुटाई है। गुरुवार को भी पुलिस टीम जांच करेगी। एयर होस्टेस जब अस्पताल में एडमिट थी तो उस समय ड्यूटी पर रहे डॉक्टर्स और शिफ्ट इंचार्ज से भी पूछताछ होगी। उधर, इस मामले में राज्य महिला आयोग की भी एंट्री हो गई है। आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। जल्द ही आयोग की टीम एयर होस्टेस से मिलेगी। बंगाल की एयर होस्टेस का आरोप है कि स्विमिंग पूल में तबीयत बिगड़ने के बाद उसे मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उसके साथ छेड़छाड़ हुई। एयर होस्टेस ने गुरुग्राम पुलिस को बताया… मैं हॉस्पिटल के ICU वार्ड में वेंटिलेटर पर थी। इस दौरान मेल स्टाफ मेंबर मेरे प्राइवेट पार्ट छू रहा था। वहीं पास में खड़ी 2 नर्सें उसे रोकने के बजाय खड़ी होकर देख रहीं थी। जब मैंने पति को ये बातें बताईं तो उन्होंने हॉस्पिटल बदलवा दिया। इसके बाद हमने पुलिस को शिकायत कर दी। वहीं, मेदांता हॉस्पिटल ने मंगलवार देर इस मामले में अपना पक्ष रखा। उन्होंने आरोपों को सही नहीं ठहराया और कहा कि अभी ये साबित नहीं हुए हैं। उन्होंने जांच में सहयोग का भरोसा दिया। मेदांता हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट डॉ. संजय दुर्रानी ने 5 लाइनों का बयान जारी करते हुए लिखा… हमें मरीज की शिकायत के बारे में पता चला है। इस मामले में जांच में हम पुलिस को पूरा सहयोग दे रहे हैं। इस स्टेज पर आरोप साबित नहीं हुए हैं। जिस समय के दौरान आरोप लगाए गए हैं, हमने सभी संबंधित दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दिए हैं। हम जांच को पूरा सपोर्ट करेंगे। मेदांता हॉस्पिटल की ओर से जारी बयान… एयर होस्टेस के पुलिस को दिए बयान की 3 अहम बातें… पुलिस ने इस मामले में क्या कहा… महिला आयोग ने कहा- अस्पताल की सुरक्षा सवालों के घेरे में
इस मामले में राज्य महिला आयोग की भी एंट्री हो गई है। आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि इस घटना से अस्पताल की सुरक्षा सवालों की घेरे में है। अस्पताल प्रबंधन के लिए इस तरह की घटना होना शर्म की बात है। घटना के बाद से वह गुरुग्राम पुलिस के संपर्क में हैं। आयोग की टीम एयर होस्टेस से जल्द मुलाकात करेगी।


