रांची| दहेज प्रताड़ना के एक मामले में सूचिका और आरोपियों के बीच सुलह होने की शर्त पर अदालत ने पति समेत 8 आरोपियों को बरी कर दिया है। न्यायिक दंडाधिकारी कंचन कुमारी की अदालत में सूचिका रूमी खातून ने गवाही के दौरान कही कि मामले में सुलह हो गया है। आगे मुकदमा नहीं लड़ना चाहते हैं। अदालत ने सूचिका का पति मो. शाबीर के साथ मकबुल राय, अम्बरी खातुन, मुस्कान, फातमा खातुन, साजदा, आरजू, आरीफ उर्फ शेरू एवं शबनम को बरी कर दिया है। मामले का निष्पादन एक साल में कर दिया गया।


