रांची| डीएवी नंदराज मॉडर्न स्कूल लालपुर में आर्य ज्ञान प्रचार समिति द्वारा 3 दिवसीय वैदिक चेतना प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। शिविर का शुभारंभ विद्यालय की अध्यक्ष सुशीला गुप्ता ने झंडोत्तोलन के साथ किया। सचिव अशोक भाटिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। मुख्य अतिथि विधायक सीपी सिंह थे।


