वाटर हार्वेस्टिंग जरूरी, नहीं तो लगेगा 50 हजार जुर्माना:जगदलपुर MIC की बैठक में 57 प्रस्ताव पारित; 50 करोड़ खर्च कर करेंगे शहर का विकास

जगदलपुर में नए मकान बनाते वक्त रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाना अब जरूरी हो गया है। ऐसा नहीं करने पर अब नगर निगम 50 हजार रुपए का जुर्माना वसूलेगा। जगदलपुर नगर निगम की मेयर इन काउंसिल की पहली बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इस बैठक में 50 करोड़ रुपए की कार्य योजना भी बनाई गई है। MIC की बैठक में बजट 2025-26 का अवलोकन और अनुमोदन भी किया गय। बैठक में 57 प्रस्तावों पर चर्चा की गई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जगदलपुर के नेहरू परिसर और झीरम शहीद मेमोरियल स्मारक का जीर्णोद्धार होगा। वहीं सड़क, पानी, नाली और बिजली जैसे बुनियादी मुद्दों के साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर काम होंगे। ये काम होंगे- ये भी जरूरी इस बैठक में मकान निर्माण की NOC लेते समय रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनना तय हुआ है। नहीं बनने पर 50 हजार रुपए जा जुर्माना तय किया गया है। विभिन्न जगहों पर लगे टुल्लू पंप को जब्त करने निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना का संचालन करने के लिए 5 रुपए में भरपेट भोजन करवाने की व्यवस्था की गई है। शासकीय टेरिस और LED के लिए पूर्व में निर्धारित दर राशि को 10% बढ़ाई गई है। महापौर बोले- 57 प्रस्ताव किए पारित महापौर संजय पांडेय ने कहा कि नगर सरकार बनने के बाद यह MIC की पहली बैठक में थी जिसमें 57 प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में शहर की पानी की आपूर्ति को दुरुस्त करने के लिए भी जरूरी कदम उठाने और सड़क पानी और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। जगदलपुर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। शहर को व्यवस्थित करने पर्यावरण एवं रेनवाटर हार्वेस्टिंग के संबंध में और पानी बचाने कुछ कड़े निर्णय लिए गए हैं। इन नियमों के लागू होने से शहर विकसित, स्वस्थ, सुंदर और स्वच्छ होगा। निगम के इतिहास में किसी भी MIC बैठक में 50 करोड़ की राशि की स्वीकृति कभी नहीं हुई है। इसलिए डबल इंजन की सरकार का फायदा जगदलपुर नगर निगम को मिल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *