शिक्षा मंत्री ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया मोबाइल

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में गुरुवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं को मोबाइल फोन बांटे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन मौजूद थे। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद उनके हाथों से सेविकाओं को मोबाइल वितरित किए गए। मंत्री ने बताया कि झारखंड राज्य निर्माण के बाद सेविकाओं के लिए यह दिन ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार सेविकाओं की जरूरतों को देखते हुए उन्हें मोबाइल दे रही है। उन्होंने बताया कि सेविकाएं इन मोबाइल का सदुपयोग करें। सेविकाएं एक मां की तरह बच्चों को स्कूल पूर्व शिक्षा देती हैं। उन्होंने सेविकाओं से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएं। मंत्री ने बताया कि अगर सेविका का चयन नहीं होता तो वे भी अन्य महिलाओं की तरह घर में रहतीं। अब जब सेवा का मौका मिला है तो पूरी लगन से काम करें। सरकार सेविकाओं के मान-सम्मान की हरसंभव व्यवस्था कर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि जब पहली बार सेविकाओं का चयन हुआ था, तब उन्हें बहुत कम राशि मिलती थी। अब सरकार उनके काम को देखते हुए सम्मान और राशि दोनों बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि सेविकाएं मां की भूमिका निभाते हुए शिक्षा की नींव रख रही हैं। मोबाइल के जरिए सरकार की योजनाओं का संदेश अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसका प्रयास होना चाहिए। मंत्री ने बताया कि गांव से तत्काल संदेश भेजने के लिए चौकीदारों को भी मोबाइल मिलना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उन्हें भी मोबाइल दिए जाएंगे। अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र ने सेविकाओं के कार्य की सराहना की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 99 प्रतिशत सेविकाएं बीएलओ का काम भी बेहतर तरीके से संभाल रही हैं। कार्यक्रम के दौरान दो जरूरतमंदों को मंत्री के हाथों व्हीलचेयर भी दी गई। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी पीयूष कुमार मंडल ने किया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार कुजूर, अंचल अधिकारी समीर कच्छप, प्रखंड प्रमुख देवला हांसदा, उप प्रमुख सुकरा मुंडा, झामुमो जिला सचिव घनश्याम महतो, जगदीश भकत, काली पद गोराई, अर्जुन चंद्र हांसदा, प्रधान सोरेन, वकील हेम्ब्रम, मुखिया विक्रम टुडू, अर्जुन मांडी, प्रदीप कुमार राय, धीरेंद्रनाथ पाल, प्रणब महतो, मंगल हांसदा, विक्रम सोरेन, कमल मंडल, रंजीत उपाध्याय, सुजय कुमार सिंह, चंचल सरकार आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *