हजारीबाग में गुमटी पर बैठे युवक को मारी‎ 4 गोली:बाइक पर आए थे‎ तीन अपराधी, पिता ने कहा- छेड़छाड़ का किया था विरोध

हजारीबाग में बीती रात बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक को चार गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बरकट्ठा गोरहर थाना क्षेत्र बंडासिंघा ‎शिवमंदिर के पास की है। वहीं, घायल युवक के पिता के अनुसार, सरस्वती पूजा के दौरान छेड़छाड़ का बेटे ने विरोध किया था। इसी बात पर उसे मारने की धमकी दी गई थी। यह घटना उसी विवाद से जुड़ा लग रहा है। शिवमंदिर के निकट एक गुमटी में बैठा था अनूप घायल की पहचान अनूप यादव (30) के रूप में की गई। जख्मी ने बताया कि वो शिवमंदिर के निकट एक गुमटी में बैठा था। तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग आए और धडाधड़‎ चार गोली मार कर फरार हो गए।‎ बाइक पर ‎सवार हरिओम सिंह (पिता लक्ष्मी‎ सिंह), सचिन पाण्डेय (पिता बीरेंद्र ‎पांडेय) व एक अन्य था। घायल के पिता‎ बैजनाथ यादव ने बताया कि जिन‎पर अनूप यादव को गोली मारने का ‎आरोप लगा है, वह पूर्व में भी ‎आपराधिक मामले में रांची जेल से ‎बाहर आए हैं। थाना को भी‎ सूचना दी गई थी, लेकिन कोई‎ कार्रवाई नहीं हुई: पिता पिता ने बताया कि‎ सरस्वती पूजा में छेड़छाड़ के दौरान‎ मना करने पर अनूप को धमकी‎ दी गई थी। इसको लेकर थाना को भी‎ सूचना दी गई थी, लेकिन कोई‎ कार्रवाई नहीं हुई। इससे अपराधियों ‎का मन बढ़ा। इधर, गोरहर थाना‎ प्रभारी सोनू कुमार ने कहा कि गोली ‎लगने की सूचना है। अपराधी को‎ पकड़ा जाएगा। तीन दिन पहले हजारीबाग में हुई थी हत्या
वहीं, तीन दिन पहले हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के मैनेजर शंकर कुमार (36) की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिर बाइक की डिक्की में रखे लाखों रुपए लूट लिए थे। इस मामले में अब तक पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। ————————————– ये भी खबर पढ़िए पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या, 18 लाख लूटे:हजारीबाग में बाइक से आए दो बदमाशों ने की वारदात, बैंक जाते वक्त किया मर्डर हजारीबाग में मंगलवार को एक बड़ी वारदात सामने आई है। इचाक थाना क्षेत्र के सालफर्नी में पेट्रोल पंप मैनेजर शंकर रविदास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक कुटुंबसूत्री गांव का रहने वाला था। घटना उस वक्त हुई, जब शंकर पेट्रोल पंप का तीन दिन का कलेक्शन बैंक में जमा करने जा रहे थे। यह राशि करीब 16 से 18 लाख रुपए थी। बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। हमलावर रुपए लेकर वारदात के बाद सीजुआ जंगल की तरफ भाग गए। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *