तरन-तारन में आतंकी लांडा-सत्ता नौशेरा के 2 हैंडलर गिरफ्तार:पुलिस को देख चलाई गोलियां, जवाबी कार्रवाई में जख्मी हुए दोनों; हथियार बरामद

पंजाब के तरन तारन में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स यानी एजीटीएफ और तरन तारन पुलिस की टीम ने आतंकी लांडा हरिके के 2 गुर्गों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने दो पिस्तौल बरामद किए हैं। सारे मामले की जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा साझा की गई है। घटना में दोनों आरोपियों को गोलियां लगी हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल तरन तारन में पुलिस सुरक्षा के बीच भर्ती करवाया गया है। आरोपियों के ठीक होने पर उन्हें तुरंत कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी उक्त आरोपी लांडा के लिंक में कैसे थे और उन्हें हथियार किसने मुहैया करवाए। डीजीपी यादव ने कहा- आरोपियों को एजीटीएफ ने तरन तारन से पकड़ा पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब (AGTF) तरन तारन पुलिस के एक संयुक्त ऑपरेशन में आतंकवादी लांडा हरिके और गैंगस्टर सत्ता नौशेरा के दो प्रमुख सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान युवराज उर्फ ​​जग्गू और महकप्रीत उर्फ ​​महक के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी जवंदा गांव, तरन तारन के पास से की गई है। डीजीपी यादव बोले- दोनों ने पंजाब में बड़ी वारदातें करनी थी डीजीपी यादव ने आगे बताया कि आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं, जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। जिसके बाद दोनों को सिविल अस्पताल तरन तारन में भर्ती कराया गया। आरोपियों से क्राइम सीन पर पुलिस ने एक ग्लॉक 9MM और एक PX30 .30 कैलिबर पिस्तौल बरामद किया। साथ ही कुछ जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। दोनों पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश में थे। दोनों ने पंजाब में टारगेट किलिंग करनी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *