गाड़ियों से 100-100 रुपए की वसूली करते पुलिसकर्मियों का वीडियो:SP ने तीन को किया सस्पेंड; मंडी के पास ट्रैफिक पुलिसवालों की करतूत

अजमेर शहर के ब्यावर रोड स्थित बकरा मंडी के पास से निकलने वाले वाहनों से वसूली करते पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अजमेर ट्रैफिक पुलिस के दो कॉन्स्टेबल और एक चालक हर वाहन से रुपए लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल तीनों को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले की जांच सीओ ट्रैफिक आयुष वशिष्ठ को दी गई है। वीडियो को कई सोशल साइट्स पर डाला गया है। जिसमें यह भी लिखा गया है कि यह वीडियो एक वाहन चालक ने ही अपने मोबाइल से बनाया है। वीडियो में यह दावा किया गया है कि बकरा मंडी से गुजरने वाले हर वाहन से यह पुलिसकर्मी 100-100 रुपए वसूल रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी वंदिता राणा ने कॉन्स्टेबल सुरेद्र, कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश और चालक राजू को सस्पेंड किया है। अनुशासन और जवाबदेही सर्वोपरि एसपी वंदिता राणा के मुताबिक पुलिस विभाग में अनुशासन और जनता के प्रति जवाबदेही सर्वोपरि है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वीडियो में नजर आ रहे तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *