भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए आने वाले दो-तीन दिन कुछ राहत भरे हो सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 19 से 21 अप्रैल तक तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। केंद्र के अनुसार शनिवार से उत्तरी हवा का असर रहेगा। इस कारण दिन का तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि, शुक्रवार को भीषण गर्मी का असर रहेगा। प्रदेश के 9 जिलों में लू का अलर्ट है। वहीं, गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। कोटा, सीकर, जयपुर, अजमेर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ गया। बीकानेर में गुरुवार दोपहर में 10 मिनट तक बारिश हुई। बच्चों को गर्मी से बचाने की कोशिश बीकानेर और बाड़मेर में पारा 45.1 और 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हनुमानगढ़, पाली और प्रतापगढ़ को छोड़कर सभी शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। भीषण गर्मी को देखते हुए बाड़मेर और जैसलमेर में सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 8वीं तक के स्टूडेंट्स का स्कूल टाइम बदला गया है। अब स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 11 बजे तक रहेंगे। बाड़मेर में यह आदेश 16 मई तक लागू रहेंगे। अब देखिए, मौसम से जुड़ी 2 PHOTOS… 18 अप्रैल को 9 जिलों में लू का अलर्ट: मौसम विभाग ने 18 अप्रैल के लिए राज्य के 9 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। श्रीगंगानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। जानिए, किस जिले के लिए क्या है अलर्ट…


