दहेज में कार व 5 लाख की डिमांड:रायगढ़ में विवाहिता से ससुराल वाले मारपीट करते, सामाजिक बैठक के बाद भी नहीं बनी बात, ससुराल पक्ष पर FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। जिसमें ससुराल पक्ष के द्वारा दहेज में कार व 5 लाख रुपए की डिमांड की जाती थी। ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम फूलबंधिया की रहने वाली संगीता दीपक 30 साल की शादी 19 मई 2024 को मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदी में सुभाष भारद्वाज के साथ सामाजिक रीतिरिवाज से हुई थी। शुरू में दोनों के बीच सब ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन बाद में पति सुभाष भारद्वाज, सास उमा बाई, ससुर दशरथ, जेठ बूंदराम व जेठानी लीलाबाई द्वारा विवाहिता को किसी न किसी बात पर प्रताड़ित करते हुए दहेज में कार व 5 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। बार-बार मायके से दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पति ने मायके ले जाकर छोड़ दिया
विवाहिता ने परेशान होकर जब दहेज नहीं लाने की बात कही, तो उसका पति सुभाष 7 अक्टूबर 2024 को उसे मायके में छोड़कर वापस चले गया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता बनाने के लिए जैमुरा गांव में 31 दिसबंर को सामाजिक बैठक बुलाई गई। जहां ससुराल पक्ष को समझाईश देने के बाद सुभाष भारद्वाज अपनी पत्नी संगीता को लेकर वापस घर चले गया।
मारपीट करते, खाना भी नहीं देते थे
कुछ दिन बाद फिर से संगीता को दहेज में कार व 5 लाख नगद लाने को लेकर प्रताड़ित करने लगे, खाना-पानी नहीं देने के साथ ही मारपीट व गाली-गलौज भी किए जाने लगा। जिसके बाद परेशान होकर विवाहिता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी।
ससुराल पक्ष के 5 के खिलाफ FIR दर्ज
जहां उसके परिजन उसे लेने पहुंचे और वापस उसके मायके ले गए और पीड़िता ने मामले में थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने आरोपी पति, सास, ससुर, जेठ व जेठानी के खिलाफ धारा 3(5)-BNS, 85-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *