जिले की हिंदुमलकोट थाना पुलिस ने शनिवार को एक बुजुर्ग महिला से 34 किलो 920 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। महिला यह डोडा पोस्त लेकर सड़क किनारे बैठी थी। इसी दौरान पुलिस टीम गश्त के लिए निकली। महिला के पास बोरे में रखे सामान की जांच की तो इसमें डोडा पोस्त बरामद हुआ। महिला ने बरामद हुए डोडा पोस्त के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस पूछताछ में उसने केवल यही बताया कि बोरे में रखे सामान के बारे में उसके बेटे को ही जानकारी है।
सब इंस्पेक्टर सीर कौर ने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम गश्त के लिए निकली थी। इसी दौरान गांव खखां के पास उन्हें सड़क किनारे बैठी महिला नजर आई। उसके पास बोरे में कुछ सामान रखा देख पुलिस ने इसे जांचा। इसे खोलकर देखा तो इसमें डोडा पोस्त बरामद हुआ। पोस्त के साथ बैठी महिला गुरमीत कौर (60) पत्नी जैतसिंह गांव खखां की रहने वाली है। पुलिस अब उसके बेटे की तलाश कर रही है। सब इंस्पेक्टर सीर कौर ने बताया कि महिला का परिवार तस्करी की घटनाओं में लिप्त रहा है। हालांकि महिला ने इस बारे मं अब तक कोई जानकारी नहीं दी है।


