गिरिडीह में बारात से लौट रही फैमिली हादसे का शिकार:ट्रक से टकराई कार, एक की मौत; 5 लोग गंभीर रूप से घायल

गिरिडीह में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा हीरोडीह थाना क्षेत्र के जमुआ-खोरिमहुआ मुख्य मार्ग स्थित बलेडीह में हुई। टक्कर के बाद कार के दोनों बैलून खुल गए दुर्घटना तेज रफ्तार कार के अपने आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मारने की वजह से हुई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के दोनों बैलून खुल गए। गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से बर्बाद हो गया। कार सवार सभी बारात से जमुआ लौट रहे थे। घायल और मृतक सभी जमुआ के पैठंडी निवासी मृतक की पहचान नरेश यादव के रूप में की गई। जबकि विकास यादव, रविरंजन यादव, संदीप यादव, मुकेश यादव और अरविंद यादव गंभीर रूप से घायल हैं। घायल और मृतक सभी जमुआ के पैठंडी निवासी हैं। कार की रफ्तार थी काफी तेज सभी लोग कार से एक बारात में शामिल होने धनवार गए थे। शुक्रवार को वापस घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जमुआ-खोरिमहुआ मेन रोड पर कार की रफ्तार काफी तेज थी और उसके आगे एक ट्रक चल रहा था। घायलों को किया गय रेफर अचानक कार, ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई और यह हादसा हुआ। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद हीरोडीह थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ——————————————- ये भी पढ़िए स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर में 6 की मौत, 2 बिहार के:एक केनरा बैंक में मैनेजर था, गिरिडीह में हादसे के बाद मोटर साइकिल जलकर राख झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 2 लोग बिहार के मुंगेर के रहने वाले थे। गिरिडीह-डुमरी मेन रोड पर मधुबन थाना क्षेत्र के लटकट्टो पिकेट के पास तेज रफ्तार स्कोर्पियो और बाइक के बीच टक्कर होने ये यह हादसा हुआ। मृतकों में स्कॉर्पियो सवार 4 और बाइक पर बैठे दो लोग शामिल हैं। बाइक सवार झारखंड के ही थे। हादसे की जानकारी लोगों को सुबह में मिली। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में आग लग गई। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *