अमृतपाल के करीबी पप्पलप्रीत न्यायिक हिरासत में:अमृतसर जेल में रहेगा; कोई रिकवरी ना होने के बाद कोर्ट ने नहीं बढ़ाया रिमांड

खालिस्तान समर्थक व खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी पप्पलप्रीत सिंह को आज अमृतसर रूरल पुलिस ने अजनाला अदालत में पेश किया। पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद अदालत ने पप्पलप्रीत को 1 मई 2025 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मौके पर पप्पलप्रीत सिंह के वकील रितू राज ने मीडिया को बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान पप्पलप्रीत से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। इसी कारण अदालत ने पुलिस की दोबारा रिमांड लेने की मांग को नामंजूर करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।्र अमृतसर सेंट्रल जेल में रहेगा डीएसपी इंदरजीत सिंह ने बताया कि पप्पलप्रीत को अब अमृतसर की सेंट्रल जेल में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे की पूछताछ और कानूनी कार्यवाही 1 मई को होने वाली अगली पेशी में की जाएगी। अमृतपाल के साथ एनएसए पर था पप्पलप्रीत गौरतलब है कि फरवरी 2023 में अजनाला थाने पर हमले के मामले में अजनाला पुलिस ने धारा 39 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। इस केस में अब तक 40 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पप्पलप्रीत सिंह भी उनमें से एक है। जब अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू किया गया तो पप्पलप्रीत भी उसके साथ ही भागा था। अंत में उसे गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *