हसदेव नदी में बिना अनुमति कर रहे खनन:जांजगीर-चांपा में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई; माउंटेन मशीन और 2 ट्रैक्टर जब्त

जांजगीर-चांपा जिले की हसदेव नदी से अवैध रेत खनन का मामला सामने आया है। खनिज विभाग ने हनुमान धारा इलाके में कार्रवाई करते हुए एक चैन माउंटेन मशीन और दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। चांपा थाना क्षेत्र में विभाग को सूचना मिली थी कि हसदेव नदी में बिना अनुमति रेत का खनन हो रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी में रेत खनन करती एक चैन माउंटेन मशीन को पकड़ा। इसके साथ ही बिना रॉयल्टी दस्तावेजों के रेत ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को भी जब्त किया गया। अवैध खनन या परिवहन पर प्रशासन सख्त जिला खनिज अधिकारी अनिल साहू के मुताबिक, अवैध खनन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम सतर्क है। जब्त वाहनों पर खनिज अधिनियम के तहत चालान काटा जा रहा है। खनिज विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन या परिवहन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में भी इस तरह की जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *