सड़क पर ओवरटेकिंग को लेकर विवाद:पेंड्रा में कार सवारों ने ट्रेलर चालक को पीटा, आरोपी जमानत पर रिहा

पेंड्रा में एक ट्रेलर चालक के साथ ओवरटेकिंग को लेकर हुए विवाद में कार सवारों ने मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना 15 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे की है। ट्रेलर चालक आदित्य मरावी अपने हेल्पर धर्मेंद्र कुमार धीवर के साथ गेवरा से जैतहरी की ओर कोयला लेकर जा रहा था। पेंड्रा फॉरेस्ट बैरियर के पास एक सफेद अर्टिगा कार (CG 31 A 1632) आई। ट्रेलर चालक ने कार को अपर डिपर दिखाते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ने की कोशिश की। लेकिन कार चालक ने ट्रेलर के सामने गाड़ी रोक दी। कार में सवार तीन लोग उतरकर ट्रेलर चालक से झगड़ने लगे। आरोपियों ने ट्रेलर चालक से की मारपीट फॉरेस्ट बैरियर के कर्मचारी ने बीच-बचाव किया। कार सवार वहां से चले गए, लेकिन आगे से मुड़कर पुराने फॉरेस्ट बैरियर पतगवां मोड़ पर ट्रेलर का रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने चालक को जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट में ट्रेलर चालक के दोनों हाथ, बाएं पैर की कोहनी, चेहरे और सीने में चोटें आईं। वहां मौतूद धर्मेंद्र कुमार धीवर, आदि जैन और उत्कर्ष जैन ने बीच-बचाव किया। आरोपियों में पतगवां निवासी कोमल राठौर और पसान निवासी राजेश नायक शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को जमानत मुचलके पर छोड़ दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *