लातेहार में सड़क हादसे में महिला की मौत:बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, सामने से आ रहे बोरवेल वाहन ने महिला को कुचला

लातेहार में समाहरणालय गेट के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बोरवेल वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान लातेहार के गोवा निवासी सोहंती देवी (55) के रूप में हुई है। वह अपने दामाद मनोज सिंह के साथ बाइक से कपड़ा खरीदने शहर आई थीं। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान सामने से आ रही राजधानी बोरवेल नामक बोरिंग वाहन ने महिला को कुचल दिया। बोरिंग वाहन और चालक हिरासत में घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बोरिंग वाहन और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *