कुल्लू में राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग:भाजपा सांसदों से धक्का-मुक्की का विरोध, BJP कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन

कुल्लू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ रैली निकाल कर राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। भाजपा के 2 सांसदों के साथ हुए धक्का-मुक्की और महिला सांसद का हुए अपमान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। भाजपा जिला मुख्यालय पर इकट्ठा होकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनी मैदान से ढालपुर तक निकाली रैली
विरोध प्रदर्शन रैली प्रदर्शनी मैदान से मालरोड़ ढालपुर तक रैली निकाली। विरोध प्रदर्शन रैली में पूर्व मंत्री और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे।जिला मुख्याल पर जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष जनेश ठाकुर,जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह कुल्लू विधान सभा क्षेत्र से 2022 के प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर,जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने विरोध प्रदर्शन रैली को संबोधित किया। जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने विरोध प्रदर्शन रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं कांग्रेस के अन्य सांसदों का संसद परिसर किए गए कृत्य की घोर निंदा की। उन्होंने ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी एवं अन्य सांसदों को चेताया कि यदि वह नहीं सुधरे तो भाजपा उनके खिलाफ भविष्य में उग्र प्रदर्शन करेगी। यह भाजपा नेता रहे मौजूद
इस धरना प्रदर्शन रैली में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भीम सेन शर्मा, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, दानवेंद्र सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव मनीषा सूद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल सोलंकी, जिला भाजपा महामंत्री अमर ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण विमल, सुभाष शर्मा जिला मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी, जिला भाजपा प्रवक्ता सौरव भारद्वाज, मनाली भाजपा मण्डल अध्यक्ष जोगिंदर मेहरा, पार्वती भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजू पंडित, भुंतर मंडल अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *