राजस्थान में फैला बर्ड फ्लू संक्रमण:फलोदी में मृत कुरजां पक्षी में मिले वायरस; पक्षियों की अन्य प्रजातियों पर भी संकट

राजस्थान के फलोदी जिले में बर्ड फ्लू फैल चुका है। खीचन इलाके में मृत मिले डेमोसाइल क्रेन (कुरजां) की विसरा जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। विसरा के सैंपल गुरुवार (19 दिसंबर) को भोपाल(मप्र) की हाई सिक्योरिटी एनीमल डिजीज लैब में भेजे गए थे। शनिवार शाम 6 बजे वहां से आई रिपोर्ट में बर्फ फ्लू की पुष्टि की गई। इससे स्थानीय प्रशासन और वन विभाग में चिंता बढ़ गई है। आशंका है कि इस वायरस के चपेट में आने से केवल कुरजां नहीं बल्कि अन्य पक्षी प्रजातियां भी संकट में पड़ सकती हैं। फलोदी के खीचन इलाके में अब तक संक्रमण से 7 कुरजां की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट मिलते ही कलेक्टर एचएल अटल ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र में सर्तकता बनाए रखें। इसके साथ ही पशुपालन, वन, पुलिस, उद्योग, तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभागों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को संभावित संक्रामक रोगों की रोकथाम, बचाव और सर्वेक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग ने रेपिड रेस्पॉन्स टीम बनाई
वन विभाग ने निगरानी और सर्वेक्षण दलों को तैनात किया है। कुरजां पक्षियों के पड़ाव स्थलों और विचरण क्षेत्रों में सतर्क निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। पशुपालन विभाग ने रेपिड रेस्पॉन्स टीम गठित कर दी है। कुरजां के प्रवास स्थलों पर तैनात की गई वनकर्मी टीम
जिला प्रशासन और वन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे कुरजां के प्रवास वाले क्षेत्रों में न जाएं। कलेक्टर के आदेश पर वनकर्मियों की एक टीम कुरजां के ठहरने वाले स्थलों पर तैनात की गई है। —– यह भी पढ़ें.. राजस्थान में बर्ड फ्लू की दस्तक:फलोदी में पांच दिनों में सात कुरजां पक्षियों की मौत, विसरा जांच के लिए सैंपल भेजे फलोदी जिले के खीचन क्षेत्र में डेमोसाइल क्रेन (कुरजां) में बर्ड फ्लू के वायरस के लक्षण पाए गए हैं। पिछले पांच दिनों में सात कुरजां की मौत हो चुकी है, जिससे स्थानीय प्रशासन और वन विभाग में चिंता बढ़ गई है। मृत पक्षियों के विसरा की जांच में बर्ड फ्लू के संकेत मिले हैं, जिससे न केवल कुरजां बल्कि अन्य पक्षी प्रजातियां भी संकट में पड़ सकती हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *