सीकर में घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी:सीसीटीवी में दिखे चोर, पुलिस तलाश में जुटी

घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिसमें चोर गाड़ी ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामला सीकर के दादिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी रिपोर्ट में गोविंद सिंह (31) निवासी आदर्श विहार कॉलोनी हरदयालपुरा, दादिया (सीकर) ने बताया- उसकी सफेद रंग की स्कॉर्पियो घर के बाहर खड़ी थी। देर रात को चोर गाड़ी चुरा कर ले गए। चोरी की वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिसमें चोर गाड़ी चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शिकायतकर्ता ने गाड़ी चोरी होने के बाद काफी जगह तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। गाड़ी के अंदर ड्राइविंग लाइसेंस, लैपटॉप सहित अन्य कीमती सामान था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल रामकुमार कर रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *