तीसरे दिन हुई मृतक की शिनाख्त:घर से कपड़े लेकर काम पर निकला था, रेलवे ट्रैक पर मिली थी डेड बॉडी

शहर के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात युवक के शव की तीसरे दिन पहचान हुई। परिजनों की मौजूदगी में आज शव का पोस्टमार्टम हुआ। युवक अंकित (22) रोटेदा गांव का रहने वाला था जो गुरुवार को घर से निकला था। सोगरिया रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत हालत में उसका शव मिला था। रेलवे कॉलोनी थाने के हेड कांस्टेबल अमरा राम ने बताया कि कंट्रोल रूम के जरिए गुरुवार को सूचना मिली थी। सोगरिया स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक डेड बॉडी पड़ी हुई है। रेलवे ट्रैक पर पहुंचे तो वहां क्षत विक्षत हालत में एक युवक की डेड बॉडी पड़ी हुई थी। शव की पहचान नहीं हो पाई थी।जिसे एमबीएस हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम रूम में रखवाया था।
आज परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त की।परिजनों ने बताया कि अंकित गुरुवार को घर से कपड़े लेकर निकाला था।वो ईंटों के भट्टे पर काम करता था। फिलहाल हादसे के कारण सामने नहीं आए। मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *