मंत्रियों के दौरे में विरोध जताने पहुंचे किसान:सुखाड़िया सर्किल पर पुलिस ने रोका, सिंचाई मंत्री से वार्ता के आश्वासन पर माने

शहर के सेठ जीएल बिहाणी एसडी पीजी कॉलेज में शनिवार को विधायक जयदीप बिहाणी की ओर से हुए कार्यक्रम एक साल बेमिसाल में मंत्रियों का विरोध करने के लिए किसान पहुंचे। किसान गंगनहर में पर्याप्त पानी की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि गंगनहर क्षेत्र में उनकी नहरी पानी की दो-दो बारियां पिट रही हैं, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। किसान सिंचाई मंत्री सुरेश रावत से मिलना चाहते थे। किसानों ने सुबह गुरुद्वारा श्री गुरु सिंहसभा में बैठक की। इन लोगों ने यहां नहरी पानी से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श किया। बैठक में गंगनहर में पानी की कमी के कारण रबी की फसलों पर आए संकट पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के बाद किसान गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा से जुलूस के रूप में सुखाड़िया सर्किल पहुंचे। सर्किल के पास ही स्थित एसडी बिहाणी कॉलेज के खेल मेदान में मंत्रियों की सभा। यहां किसानों ने सर्किल के पास नारेबाजी की। इन्हें पुलिस ने रोक लिया। ये लोग सिंचाई मंत्री रावत के सामने अपनी समस्या रखना चाहते थे। पुलिस अधिकारियों ने इन्हें समझाया और सिंचाई मंत्री से बातचीत का आश्वासन दिया तब किसाम माने।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *